किच्छा : सड़क हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो आया सामने, कैंटर बाइक सवार को रौंदते आया नज़र

खबर शेयर करें -

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित कैंटर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नेशन हाईवे का है, जहां पर एक कैंटर ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया. आनन-फानन में स्थानीय लोग बाइक सवार को हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम की है देवीदास किच्छा का रहने वाला है और बैंक से घर लौट रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

तभी श्मशान घाट के पास कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों द्वारा अब तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है. मामले की जांच की जा रही है. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad