किच्छा सितारगंज हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से लगी आग

खबर शेयर करें -

किच्छा सितारगंज हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से आग लग गई थी. ये हादसा बेगुल नदी के पुल पर हुआ. आग लगने के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है. केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया और उसमें आग लग गई. हालांकि इस दौरान चालक टैंकर से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. ड्राइवर ने बताया कि वो बस को पास दे रहा था, तभी उसका नियंत्रण खो गया और ये हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. घटना की सूचना पर सितारगंज पुलिस और पुलभट्टा पुलिस सहित अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची. ढाई बजे रात से अग्निशमन विभाग ने तीन वाहनों की मदद से सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाया गया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad