किच्छा : 40 बीघा जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए सास बहु ने तहसील पर भूख हड़ताल की शुरु

खबर शेयर करें -

किच्छा : 40 बीघा जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए जिला बरेली यूपी के देवरनिया निवासी एक परिवार एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान सास-बहू ने बुधवार से एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।

थाना देवरनिया जिला बरेली यूपी के ग्राम पोखरनी निवासी कलावती 80 वर्ष पत्नी जयकिशन और उसकी बहू सावित्री 55 पत्नी सालिग्राम ने बुधवार सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनका परिवार ग्राम बीरुनगला में रहता था जहां उनकी 40 बीघा जमीन है। इस पर गांव के एक व्यक्ति का कब्जा है जिसे वह खाली नहीं कर रहा।
आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोग पिछले एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

इसलिए दोनों महिलाओं ने तहसील गेट पर दरी बिछाकर भूख हड़ताल शुरू की है। कहा कि जमीन पर कब्जा मिलने तक वह हड़ताल से नहीं उठेंगी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि मामले में नियमानुसार बेदखली की प्रक्रिया के तहत ही कब्जा परिवर्तन संबंधी कार्रवाई संभव है। इस बारे में शिकायतकर्ताओं को बता दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार