किन्नरों द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने और बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने को दो समितियों का गठन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान किन्नरों द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने और बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने को दो समितियों का किया गया गठन।

बैठक में लोगों ने नगर की कई समस्याओं को उठाते हुए समिति से शीघ्र निदान कराए जाने की मांग की। जिसके लिए दो कमेटियों का गठन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने नगर में किन्नरों द्वारा आम आदमी से की जा रही अवैध वसूली पर पुलिस प्रशासन से शीघ्र रोक लगाए जाने के साथ उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के लिए मनोज कुमार डोबरियाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें हरीश कुमार सिंह, सुरेंद्र चंद्र जोशी, अरुण कुमार वर्मा, चक्रेश जैन, उमेश जोशी, सुरेश शर्मा आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

साथ ही नगर में बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने के लिए मेयर व मुख्य नगर आयुक्त से वार्ता के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

जिसमें हरीश कुमार सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, अरुण कुमार वर्मा, चक्रेश जैन, स्वतंत्र मेहरोत्रा आदि शामिल है। इसके अलावा रेलवे विभाग द्वारा बाजपुर रोड रेलवे फाटक पर दीवार न बनाए जाने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता हरीश कुमार सिंह व संचालन चंद्रभूषण डोभाल ने किया। वहां पर योगेश जिंदल, उमेश जोशी, महेंद्र कुमार अग्रवाल, हरि प्रकाश शर्मा, प्रगट सिंह, खजान सिंह, केएस कपूर, आरसी त्रिपाठी, टीका सिंह सैनी, एसके अग्रवाल, दीपक गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad