किराएदार महिला ने कॉल पर कहा- तुम्हारे बाथरूम में. इतना सुनते ही मकान मालिक के उड़ गए होश

खबर शेयर करें -

वाराणसी। हैरान करने वाले घटनाक्रम में एक महिला ने दूसरे के घर के बाथरूम में न सिर्फ बच्ची को जन्म दिया, उसकी जान लेने के लिए कमोड में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ पाया।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची फिलहाल काशी अनाथालय में है। पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग हत्याकांड: होटल में मृत मिली हरियाणा की महिला थी 5 माह की गर्भवती; पति और दोस्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यह है पूरा मामला

विक्रम का कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में दो मंजिल का मकान है। मकान में नीचे और ऊपर कई किरायेदार रहते हैं, इसलिए बाहर का गेट आमतौर पर खुला ही रहता है। गेट से अंदर घुसते ही एक तरफ बाथरूम है। विक्रम सोमवार को परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए शिवपुर गए थे।

उन्हें कुछ देर बाद एक किरायेदार का फोन आया कि कोई महिला बाथरूम में बच्ची को जन्म देकर छोड़ गई है। वह फौरन घर लौटे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:जमीनों के फर्जी खेल का पर्दाफाश, गणपति की टीम ने चार गैंगस्टर दबोचे

सिर के बल पड़ी थी बच्ची

फुलवरिया चौकी प्रभारी राजेश दुबे व कैंट थाने के सब इंस्पेक्टर सत्यम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची सिर के बल कमोड में है। उसे देखकर लग रहा था कि महिला ने जान से मारने की नीयत से नाड़ को नोच कर बच्ची को अपने से अलग कर उसे सिर के बल कमोड में डालने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: रेलवे माल गोदाम बना लुटेरों का अड्डा ! गर्जिया मंदिर से लौट रहे युवक को पीटा, मोबाइल और नकदी लूटी — परिजनों ने एक आरोपी दबोचा

पुलिस ने बच्ची को बाहर निकाला कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad