
राजू अनेजा,काशीपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस के गैरसैंण कूच में काशीपुर से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने भी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए इस कूच में अनुपम शर्मा कांग्रेस नेत्री अलका पाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है और युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर शहरों में गुंडे-बदमाश बेलगाम हो चुके हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। गैरसैंण कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

