किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पीड़ित से मिलने पहुंची बालिका निकेतन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल आज सुबह बालिका निकेतन पहुंचीं। उन्होंने बीती रात सामने आए 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी ली।

बता दें कि आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस

चालक और परिचालक शक के दायरे में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
किशोरी ने बस में गैंगरेप की बात कही है। इससे शक की सुई चालक और परिचालक पर जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि किस बस में किशोरी के साथ ये घटना हुई। पुलिस फिलहाल आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Ad