किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोस्को के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

In the case of gang rape of a teenage girl and its video went viral, the police registered a case against the accused under POCSO and started investigation.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।आईटीआई थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं किशोरी के भाई ने आईटीआई थाने में एक युवक व तीन किशोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ एक  मकान में सामूहिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हो गया। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। पीड़ित किशोरी ने उसी दिन परिजनों को आप बीती सुनाई, लेकिन लोकलाज के चलते परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

यह भी पढ़ें 👉  घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत; पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में भी आदमखोर का आतंक जारी

अगले ही दिन इनमे से एक आरोपी ने किशोरी के साथ लिए दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के भाई ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस मकान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना होना बताई गई है। वह घटना में शामिल युवक का बताया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन