किसानों द्वारा आहूत भारत बंद का काशीपुर में खासा असर

दुकानें बंद होने की वजह से पूरे दिन बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर । कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का काशीपुर में व्यापक असर देखने को मिला। अधिकांश बाजार बंद दिखाई दिया। वहीं कुछ स्थानों पर टांडा तिराहा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जगह जगह घूमकर दुकानें बंद करने को कहा। दोएक जगह व्यापारियों की भाकियू कार्यकर्ताओं से हल्की झड़प भी हुई। वहीं किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस के जवान जगह जगह तैनात रहे। समाचार लिखे जाने तक बंद शांतिपूर्ण रहा।वहीं किसानों के भारत बंद काे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रही।

सोमवार को किसान जहां भारत बंद को सफल बनाने में जुटे रहैं तो दूसरी पुलिस भी सख्त दिखाई दी । कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में भारत बंद को व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला।नगर के मुख्य बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रही। अलबत्ता फल आदि के ठेले लगे हुए दिखाई दिये। उधर कांग्रेस ने बैलजुड़ी मोड़ पर एकत्र होकर चक्का जाम किया तो आम आदमी पार्टी ने चीमा चौराहे पर टैंट लगाकर भारत बंद को अपना समर्थन दिया।
इधर किसानों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी तादाद में चीमा चौराहे पर एकत्र होकर चक्का जाम किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने खुद किया। उन्होंने नारा लगाया ‘पहले लड़े थे गौरों से अब लड़ेंगे चोरों से।’ किसानों के हित में आप कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि जिस गाड़ी को सड़क पर खड़ा करके रास्ता जाम किया गया था दीपक बाली उस गाडी पर ही चढ़ गए और उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। जहां भी किसानों को पार्टी की जरूरत पड़ेगी हम हर संघर्ष में उनके साथ रहेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
बताते चलें सुबह से ही आप कार्यकर्ता चीमा चौराहे के पास टेंट लगागर धरने पर जुटे हुए थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी का कारवां भी बढ़ता जा रहा था। कई लोगों ने धरनास्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ली। आप नेता दीपक बाली दर्जनों लोगों को आप की टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह एडवोकेट, अमन बाली, अभिताभ सक्सेना, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उषा खोखर, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित, आमिर हुसैन, राधा चौहान, नील कमल शर्मा, रिटायर्ड तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, डॉ. विजय शर्मा, मुमताज मंसूरी, अमित सक्सेना, मोहित चौहान, मुकेश पाहवा, रवि शंकर, समीर चतुर्वेदी, आनंद कुमार, मनोज कुमार शर्मा, शहजाद राय, शहजाद अंसारी, अनस खान, अमन खान, आमिर, सुरभि बिष्ट, कुलवंत कौर, शिवम चौधरी, लक्की माहेश्वरी, नदीम खान, बबीता, नीतू, आरेंद्र वर्मा सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'