कुएं से आ रही थी खौफनाक आवाज़, जब ग्रामीण ने अंदर देखा तो रह गए दंग
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धार जिले के मांडू के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शिकार की तलाश में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया. गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने कुएं में तेंदुआ देखा, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए. ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बचाने का काम शुरू किया. बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही थी, जहां देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग की टीम ने की कड़ी मेहनत
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, जहां तेंदुए को बचाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे. वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. देर शाम तक जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेंदुए को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की गई.
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए लगातार गांव में प्रवेश कर रहे हैं, जहां तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाकों में आ जाता है. मांडू और आसपास के इलाकों में भी तेंदुए के शिकार और लोगों पर तेंदुआ हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

