
काशीपुर ।गड्ढामुक्त सड़कों के सरकारी दावों की पोल काशीपुर में खुलती नजर आ रही है। काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की बदहाल हालत को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान अलका पाल ने आरोप लगाया कि काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे का करीब तीस किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिम कॉर्बेट पार्क को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क आज सरकार के विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का सबक बन चुका है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही।
वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि काशीपुर-रामनगर हाईवे की बदहाली इसका जीता-जागता उदाहरण है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी एक सुर में सरकार को घेरते हुए कहा कि काशीपुर के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार लोग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
इस मौके पर मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, अरुण चौहान, सुभाष पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेताओं ने साफ कहा कि काशीपुर की उपेक्षा अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क का जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

