कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तीनपानी से लालकुआं के बीच बन रहे फोरलेन का किया निरीक्षण

Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the four lane being built between Tinpani and Lalkuan.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,लालकुआं। कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने आज  तीनपानी से लालकुआं के बीच बन रहे फोरलेन का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेरीपड़ाव, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दिक्कतों एवं सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, तथा मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चिन्हित क्षेत्रफल के अलावा 1 इंच भी भूमि न लेने का सभी को आश्वासन दिया।
लालकुआं से हल्द्वानी के बीच बना रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का मंगलवार की दोपहर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण किया, तमाम अधिकारियों के साथ किए गए उनके निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी उनके साथ मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदाई संस्था पूर्व में चिन्हित क्षेत्रफल से अधिक भूमि अधिग्रहण करने का काम कर रही है, कई लोगों को पूर्व में मुआवजा दे दिया गया था उन्हें अब दोबारा उनकी जमीन लेकर पुनः मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जा रही है जो कि गलत है, उन्होंने कार्यदाई संस्था पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिन क्षेत्रों में कमिश्नर द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था उक्त क्षेत्र के निवासी सभी एकत्र होकर वहीं पहुंच रहे थे, कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पूर्व में जितनी भूमि चिन्हित की गई है उसे एक इंच भी अधिक नहीं ली जाएगी, इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष से संदीप पांडे, गगन जोशी, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, सोनू पांडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावन की मस्ती और मेले की रौनक... महापौर दीपक बाली ने किया हिंदुस्तान महोत्सव का शुभारंभ