कुमाऊं डीआईजी ने कुमाऊं के पहले प्रीपेड टैक्सी बूथ का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने यात्रा सीजन को देखते हुए प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत करने की सराहनीय पहल की है. बुधवार को कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं का पहला प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया. इस पहल से पर्यटकों को सही जानकारी के साथ ही यात्रियों से किराए के नाम पर प्राइवेट टैक्सी चालक अधिक वसूली नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा सीजन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसलिए प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया गया है. इससे यात्रियों के लिए टैक्सी के रेट निर्धारण से लेकर उनकी पर्यटक स्थलों की पूरी जानकारी व हर प्रकार की मदद की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

डीआईजी ने कहा कि मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी. पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा कराना ही हमारा पहला उद्देश्य है. इस दौरान बूथ पर आने वाले यात्रियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया जाएगा. गौरतलब है कि काठगोदाम स्टेशन पर भारी संख्या में बाहर से पर्यटक पहुंचते हैं, जहां टैक्सी चालकों द्वारा पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने की घटनाएं सामने आती रहती है. ऐसे में पुलिस ने प्रीपेड बूथ को संचालित करते हुए पर्यटकों को राहत दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad