कुमाऊं में कुल देवी के रूप में पूजी जाने वाली मां नंदा सुनंदा महोत्सव का आगाज 11 सितंबर से

खबर शेयर करें -

नैनीताल: कुमाऊं में कुल देवी के रूप में पूजी जाने वाली मां नंदा सुनंदा महोत्सव का आगाज 11 सितंबर से होगा. नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार 10 अगस्त को नैनीताल जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बैठक की. इस दौरान बताया कि नैनीताल में 11 से 17 सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

नंदा देवी महोत्सव का आयोजन करने वाली राम सेवक सभा ने बैठक में नैनीताल जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को पूरी जानकारी दी. इस दौरान नंदा देवी महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई. जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि सप्ताह भर आयोजित होने वाले नंदा देवी महोत्सव का आयोजन शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के साथ ही किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

बैठक में राम सेवक सभा ने मां नंदा सुनंदा देवी की मूर्ति के दर्शन कराने की मांग की. इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि अगर सितंबर माह तक कोविड से हालात सामान्य होगे तो राम सेवक सभा के सुझाव पर विचार किया जाएगा. वरना पहले ही तरह कोविड-19 नियमों के तहत ही सांकेतिक रूप से महोत्सव का आयोजन होगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

वहीं डीएम ने मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भांति नंदा देवी महोसत्व की तैयारी करें. अभी मेला आयोजन में काफी समय है, इसलिए मेले की रूपरेखा पर एक बार फिर से विस्तृत चर्चा होगी. प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है. आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad