ताजा खबर
- खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा; बच्चे ने घुमाई चाबी, स्टार्ट होकर दौड़े ट्रैक्टर ने 8 साल की आयशा को कुचला, मौत
- धारी के दुदली गांव में भीषण सड़क हादसा; 50 फीट गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, चार गंभीर
- हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उठाई नरसिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग; मुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव
- अब ज़िंदगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा…” लिखकर अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी
- बागेश्वर: पूर्व सैनिक का ‘अमर प्रेम’; पत्नी की याद में घर में ही बनवा दिया मंदिर, 89 की उम्र में रोज करते हैं मूर्ति की आरती
- ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद
- नैनीताल जिला कोर्ट में सनसनी: पार्किंग में खड़ी कार में मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का खून से सना शव, सुसाइड नोट बरामद
- उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़
- मर्चूला में मर्यादा तार-तार: श्मशान घाट पर रचाई गई शादी, पवित्र संगम के अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला देख भड़के लोग


राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा द्रोणाचार्या की तपो कर्मभूमि में धनुर्विद्या (Archery) प्रशिक्षण की ऐतिहासिक परंपरा को धरातल पर जारी रखते हुए काशीपुर से एक “अर्जुन” जैसा तीरंदाज तैयार करने के लक्ष्य की तरफ एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। काशीपुर के केडीएफ़ आर्चरी प्रशिक्षण केन्द्र केडीएफ पार्क द्रोणासागर में गत कुछ माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उदय राज हिन्दू इंटर कालेज के सुमित कुमार राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्र विजय कुमार डोसाद एवं नीरज कुमार रावत द्वितीय ओपन प्रांतीय आर्चरी चैंपियनशिप 01 सितंबर को ऋषिकेश में होने जा रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कोच सूबेदार मेजर हेम चन्द्र हरबोला के नेतृत्व में जा रही है। मेजर हरबोला गत कुछ माह से बच्चों को बहुत मेहनत के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। केडीएफ का मानना है कि आर्चरी खेल में देश की बहुत सी प्रतिभायें विश्व स्तर पर बहुत से मैडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारा मानना है कि वो दिन दूर नहीं जब काशीपुर क्षेत्र के बच्चे इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने समस्त अभिभावकों एवं स्कूल के प्राध्यापकों से अपील की है कि वे इस आर्चरी प्रशिक्षण सुविधा का लाभ उठा कर अपने बच्चों को इस खेल को सीखने व देश में नाम कमाने का अवसर प्राप्त करें।