केदारनाथ से हरिद्वार जा रही दो बच्चों समेत 33 यात्रियों से भरी बस पलटी, 21 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बस हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केदारनाथ से हरिद्वार जा रही दो बच्चों समेत 33 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. एसडीआरएफ अधिकारी के. सजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में घायल हुए 21 यात्रियों को इलाज के लिए ऋषिकेश ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

महाराष्ट्र के रहने वाले है सभी यात्री

बताया जा रहा है कि कि देवप्रयाग थाना क्षेत्र के कौड़ियाला के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई. मौके पर एसडीआरएफ पहुंची है. बस हादसे में घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. जबकि, दुर्घटना में सामान्य खरोंचें आने वाले करीब एक दर्जन घायलों का इलाज घटना स्थल पर ही मेडिकल टीम ने किया है. जिन्हें बाद में ऋषिकेश भेजा जा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में 2 बच्चों सहित कुल 33 यात्री सवार थे. ये सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह