केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 अवैध असलहे और 12 जिंदा कारतूस के साथ एक खोखा किया बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक घर में दबिश तो वहां से पुलिस को 6 अवैध असलहे और 12 जिंदा कारतूस के साथ एक खोखा भी बरामद हुआ है. हालांकि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी के घर में अवैध हथियार रखे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पुलिस ने छापेमारी की. आशंका जताई जा रही है कि इन अवैध हथियारों का प्रयोग चुनाव में किया जा सकता था. फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम रूढ़ सिंह उर्फ रूडिया निवासी गुलाब का मजरा रम्पुराकाजी थाना केलाखेडा है. आरोपी के घर से 12 बोर के 2 तमंचे, 315 बोर के तीन तमंचे और एक बंदूक के साथ 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

सीओ वंदना वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें घर पर आरोपी द्वारा असलहों को बनाने की सूचना मिली थी. जिसपर एक टीम का गठन किया था. घर में दबिश देने के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad