कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के लिए दी थी 20 लाख रुपए की सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हीरा सिंह ने मंत्री की हत्या कराने के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें से हीरा सिंह ने पांच लाख सत्तर हजार रुपए एडवांस भी दिए थे. आरोपियों से पुलिस ने दो लाख सत्तर हजार रुपए बरामद किए हैं. वहीं, पूरे मामले में डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज डी का कहना है कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही डिटेल जानकारी सामने आएगी.

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के लिए दी गई सुपारी की रकम से दो लाख सत्तर हजार और एक कार भी बरामद हुई है. दरअसल, कोतवाली पुलिस को भाजपा कार्यकर्ता उमा शंकर द्विवेदी ने तहरीर देकर बताया था कि सितारगंज निवासी हीरा सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर जेल में ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

मामले में कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कई टीमों का गठन किया. जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, हरभजन सिंह और मो. अजीज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया. आरोपी अजीज उर्फ गुड्डू के पास से सुपारी की रकम से 2.70 लाख रुपए बरामद किए हैं.

अवैध खनन और चोरी में जेल भिजवाने का था शक: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड हीरा सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसके मिट्टी का कारोबार और गेहूं चोरी के मामले में उसे जेल भिजवाने के पीछे सौरभ बहुगुणा का हाथ है. जिसके बाद उसने ठान ली थी कि वो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को नुकसान पहुंचाकर ही दम लेगा. जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात एनडीपीएस एक्ट में बंद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता से हुई. यहां दोनों ने मिलकर सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश को रचा.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

अपनी जमानत के बाद जेल से बाहर आया मास्टरमाइंड हीरा सिंह अपने प्लॉन को कामयाब करने के लिए बदमाश हरभजन और अजीज उर्फ गुड्डू से मिला. उसने इन दोनों को सौरभ बहुगुणा की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी. 20 लाख में से 5 लाख 70 हजार की रकम बदमाशों को एडवांस दी गई थी, जिसमें से हीरा सिंह ने चार लाख रुपए ब्याज पर लिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

बता दें कि, मास्टरमाइंड हीरा सिंह 13 अप्रैल को सरकारी खेत से गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था. जहां पहले से एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद सतनाम सिंह से उसकी मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी एक ही बैरक में रह रहे थे. जहां पर हीरा सिंह ने सतनाम के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad