कॉलोनी वासियों ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की सड़क मे डामरीकरण कराए जाने की लगाई गुहार
राजू अनेजा, लालकुआ। विगत 12 वर्षों से भंवर कॉलोनी की सड़क में डामरीकरण कार्य ना होने के चलते कॉलोनी वासियों ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंप पर अति शीघ्र कालोनी की सड़क का डामरीकरण कराए जाने की गुहार लगाई।

हेड़ा गज्जर के ग्राम प्रधान केशव पंत के नेतृत्व में एकत्रित भावर कॉलोनी वासियों ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से बनी सड़क में डामरीकरण कार्य ना होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है टूटी फूटी सड़क पर जलभराव हो जाने की वजह से उक्त सड़क से सभी कॉलोनी वासियों का आना-जाना दुर्बर हो गया है वही कॉलोनी के बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी वासियों की जन समस्या को गौर से सुनने के बाद क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अति शीघ्र उक्त सड़क पर डामरीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे

