कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान में चोरों का धावा ,पीछे का शटर काटकर हजारों रुपए के समान पर किया हाथ साफ

Thieves raided a mobile shop located at some distance from the police station, cut the back shutter and made away with goods worth thousands of rupees.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,लाल कुआं। गौला रोड रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित राज मोबाइल पॉइंट के पीछे की दीवार में लगे लोहे के शटर को काटकर अज्ञात चोर ने हजारों रुपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौला रोड रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित राज मोबाईल पॉइंट की पीछे की दीवार में लगे लोहे के शटर को काटकर रात्रि में अज्ञात चोर ने दुकान में रखे महंगे मोबाइल सहित कई अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। इधर दूकान स्वामी रवि कटियार के अनुसार अज्ञात चोर ने दुकान मे रखे 7 से अधिक मंहगे मोबाइल फोन, 15 मोबाइल चीप, 1 पावरबैंक, 25 पैन ड्राइव, 2 हेडफोन बुलूटूथ, दो सोने की अंगुठी तथा 15 हजार की नगदी सहित कई बहुमूल्य सामान की चोरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप

उन्होंने बताया कि घटना का पता प्रातः उस समय लगा जब वहां दुकान में पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है उन्होंने तुरंत ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी ली, वहीं पुलिस ने दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की, जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिखायी दे रहा है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वही दुकान स्वामी रवि कटियार द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस में दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस

इधर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मामले की तहरीर अभी तक नही मिली है फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर नगर के व्यापारियों ने भी पुलिस से चोरी घटना का जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
Ad