कोतवाल मनोज रतूड़ी ने ग्राम चौकीदारों को ट्रैक सूट और आईडी वितरित की, साथ ही विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के गुर सिखाए

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतर्गत काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। इस दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कोतवाली के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदारों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के गुर सिखाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत काशीपुर में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चोकीदारो को बुलवा कर उन्हें पहचानपत्र ओर ट्रेक शूट वितरित किए साथ ही विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत सभी को शार्ट ट्रेनिंग देकर बूथों में ड्यूटी हेतु ओर ग्राम के अपराध और अन्य शांति ब्यवस्था के लिए सूचना देने का आव्हान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

इस दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।