कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 630 नए संक्रमित, 3 मरीजों की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 630 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 4 जून, 2021 के बाद आज 6 जनवरी को सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1425 हो गई है. जबकि, आज 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. वहीं, आज 128 मरीजों ने कोरोना को मात दी है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,47,098 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,31,756 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 95.58% है. आज एम्स ऋषिकेश में 1, दून मेडिकल कॉलेज में 1 और हरिद्वार में 1 मरीज की मौत हुई है. जिससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,423 पहुंच गया है. उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 2.15% है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 268 कोरोना मरीज मिले हैं. हरिद्वार में 119, पौड़ी में 72 और नैनीताल में 85 संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा उधम सिंह नगर में 35, अल्मोड़ा में 18 और उत्तरकाशी में 11 मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

वहीं, चंपावत में 8, चमोली में 5, पिथौरागढ़ और टिहरी से 4-4 केस सामने आए हैं. जबकि, बागेश्वर में 1 मरीज मिला है. वहीं, रुद्रप्रयाग ही ऐसा जिला है, जहां आज एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. एक्टिव केसों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा एक्टिव केस 673 देहरादून और नैनीताल में 277 है.

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन: प्रदेश में गुरुवार को 91,505 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination in Uttarakhand) हुआ है. अभी तक कुल 65,15,916 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक कुल 2,26,318 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad