कोरोना रिटर्न्स : उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 9 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 119

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं. जबकि, 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 119 पहुंच गई है.

राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.53% है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,533 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 88,902 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.08% है. वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में नैनीताल में 4 नए मरीज मिले हैं. जबकि हरिद्वार में 2, देहरादून में 1, पौड़ी गढ़वाल में 1, और उधमसिंह नगर में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है. इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. वहीं, प्रदेश में पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन: प्रदेश में सोमवार को 21,579 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है. अभी तक कुल 82,31,055 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,55,288 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 4,99,695 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है. वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 2,77,855 बच्चों को पहली डोज व 1,00,109 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad