कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से रेप करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्ते

खबर शेयर करें -

काशीपुर। कुंडा पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से रेप करने और फर्जी विवाहनामा बनाकर धोखा देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ माह पहले उसकी जान पहचान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक कैफे में ले गया। जहां उसने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक उसे बेहोशी की हालत में जसपुर स्थित एक अस्पताल के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसने इसका विरोध किया तो मयंक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने उसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तब युवक उसे शादी का झांसा देकर काशीपुर कोर्ट ले गया। जहां उसने विवाहनामा तैयार कर उससे शादी कर ली। आरोप है कि एक महीने बाद युवक उसे छोड़कर चला गया। बाद में जब उसने विवाह नामे की जांच कराई तो वह फर्जी निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad