कोसी नदी नहाने गये एयरफोर्स के दो संविदाकर्मी तेज बहाव में बहे, एक की मौत दूसरा लापता

खबर शेयर करें -

नैनीताल: कोसी नदी में नहाने गए दो एयरफोर्स कर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए. घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी खोजबीन जारी है. वहीं, घटनास्थल से करीब चार किमी दूर रवि नाम के एयरफोर्स कर्मी का शव बरामद कर लिया गया है.

जानकारी देते हुए सीओ प्रमोद शाह ने बताया वायु सेना के भवाली स्थित कार्यालय में बतौर ठेकेदारी में कार्यरत राजस्थान निवासी रवि कुमार और खुर्द तहसील ग्वालदम निवासी संजय पांडे अपने कुछ साथियों के साथ खैरना भुजान क्षेत्र पहुंचे. खाना खाने के बाद दोनों कोसी नदी के किनारे नहाने लगे. पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होने से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों कोसी नदी के उफान की जद में आ गए और पलभर में ही दोनों बह गए. दोनों युवकों के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया. साथियों में भी चीख पुकार मच गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. उन्होंने डूबे युवक की खोजबीन शुरू की. घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बढेरी क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच एक युवक का शव बरामद कर लिया गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के बीच फंसे शव को बाहर निकाला गया. वहीं, अभी दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चला है. एसडीआरएफ, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?