क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
राजू अनेजा,लालकुआं। तहसील दिवस के अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं के निराकरण मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी भी मौजूद रहे।

मंगलवार को स्थानीय तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए 25 एकड़ रोड स्थित गंदे नाले की नियमित रुप से साफ सफाई,सीपीपी मुख्य द्वार के आस-पास तथा ट्रांसपोर्ट नगर मे हाईटैक शोचालाय निर्माण,सीपीपी द्वारा होने वाले प्रदूषण की रोकथाम ,स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार ,नगर पंचायत द्वारा पूर्व की भांति ग्रहकर नामान्तरण की प्रकिया व्यवस्था को बहाल करने सहित क्षेत्र के तमाम ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया तथा सभी समस्याओं के अभिलंब निराकरण की मांग की। इस दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में प्रांतिय उद्योग व्यापार मण्डल दीवान सिंह बिष्ट , महामंत्री दिनेश लोहनी , उपाध्यक्ष नन्दन सिंह राणा , वारिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी , कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा , उपसचिव विनोद पांडे जी , संगठन मंत्री किशन भट्ट, प्रचार मंत्री रवि अनेजा, महिला उपाध्यक् मीना रावत सहित तमाम व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।

