क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से चढ़ा क्षेत्रवासियों का पारा

विद्युत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अति शीघ्र विद्युत कटौती बंद करने की करी मांग

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। क्षेत्र में आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया ।लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती विरोध में विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया 1 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रण से पहले कमिश्नर के दरबार में भिड़े शिव और ठुकराल

युवा कांग्रेस नेता भुवन पांडे के नेतृत्व में एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि विगत कई दिनों से क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से दैनिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में काफी खलल पड़ रहा है वही बोर्ड व अन्य परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों की पठन-पाठन व्यवस्था बाधित हो रही है।

इसके साथ ही कड़ाके की ठंड में विद्युत कटौती होने से पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा रहता है जिसके चलते क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अति शीघ्र क्षेत्र में विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को विवश होंगे ।ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पांडे , हरीश बिसौती, पुष्कर दानू ,राजा धामी ,हर्ष बिष्ट इमरान खान ,कमल जीना, जतिन कार्की, हरीश मिश्रा ,समीर, दिलशाद आदि शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता