खटीमा : नदी में नहाने गए तीन लोगों में से एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा: सबौरा गांव में नदी में नहाने गए तीन लोगों में से एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और आपदा प्रबंधन टीम की मदद से शव को नदी से निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

बताया जा रहा है कि सबौरा गांव निवासी मनोज सिंह राणा(44) रविवार को अपने दो साथियों के साथ घर से थोड़ी दूर गांगी गिद्धौर के पास कामन नदी में मछली पकड़ने गया था. जहां नदी में नहाते समय मनोज सिंह राणा लापता हो गया. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर ग्रामीणों, पुलिस तथा आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा काफी खोजबीन व कड़ी मशक्कत के बाद आज शव बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई व पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल खटीमा भेजा है. इस मामले मृतक के छोटे भाई नरेन्द्र सिंह ने बताया मेरे बड़े भाई मनोज की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है. ग्रामीणों, पुलिस तथा आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा काफी खोजबीन के बाद आज शव बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad