खटीमा : पिता ने बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, नशे में झगड़े थे दोनों

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा में यूपी बॉर्डर पर स्थित मझोला गांव में पिता ने बेटे की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस ने बीते दिन मृतक के ताऊ की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की. वहीं खटीमा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पिता हर प्रसाद को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

खटीमा सीओ वीर सिंह ने मृतक हरीश कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि बीते दिन यूपी बॉर्डर पर स्थित मझोला गांव में हरीश कुमार की संदिग्ध हालत में बंद घर में लाश मिली थी. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के पिता हर प्रसाद को अपने पुत्र की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की पूछताछ में हत्या के आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बाद उसका अपने पुत्र से झगड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ा की पुत्र ने उसके साथ मारपीट की. उसी गुस्से में उसने अपने पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी. खटीमा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी हत्यारोपी की निशानदेही पर जब्त किया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad