खटीमा : पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधमसिंह नगर जनपद के सीमांत कोतवाली खटीमा के यूपी बॉर्डर से सटे सरपुड़ा गांव में होलिका जलाने पर उपजे विवाद को शांत कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. ग्रामीणों द्वारा किए गए इस पथराव में जहां कई पुलिसकर्मियों को चोट आई वहीं उनके निजी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना पाकर कई थानों की पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

एसपी क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि सरपुडा गांव में होलिका जलाने के स्थान को लेकर जमीनी विवाद था. जिसकी सूचना पर मझोला पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर गए थे. जिन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उल्टा पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

इस पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मी चोटिल और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. जिसके बाद भारी संख्या में अन्य पुलिस थानों से पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया. वहीं, पुलिस ने उनपर हमला करने के आरोप में कई लोगों को भी मौके से पकड़ा है. साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad