खटीमा : भैंस को नदी पार करा रहे एक 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने निगला

खबर शेयर करें -

खटीमा: यहां पर भैंस को नदी पार करा रहे एक 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा। सबको यही लगा कि मगरमच्छ ने बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। आनन-फानन में वन विभाग ने मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराया गया, लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली मिला। वहीं, वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रुद्रपुर ले गई। वहीं दूसरी ओर बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

दूसरे मगरमच्छ को पकड़ा

हाथों में जाल लिए ये लोग पानी में उतरे और आदमखोर मगरमच्छ की तलाश करने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़ा। लेकिन जब उसके पेट का एक्स-रे कराया गया तो पता चला ये वो मगरमच्छ नहीं है जिसने 13 साल के मासूम को पानी में खींच दिया था। इस घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ित के परिवारवालों से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

ऐसे हुआ हादसा

खबर के मुताबिक अपनी गाय भैंसों को लेकर एक युवक नदी किनारे गया हुआ था। इसी दौरान वहां दो और बच्चे आए तो वह नहाने के लिए नदी में चला गया। भैंस की पीठ पर बैठा ही था कि अचानक से मगरमच्छ नदी से बाहर निकला और हमला कर दिया और बच्चे को साथ ले गया। इसके तुरंत बाद गांव वाले वहां पहुंचे और मगरमच्छ की तलाश शुरू की गई। एक मगरमच्छ को पकड़कर लाया गया और अस्पताल ले जाया गया। एक्सरे केदौरान पता चला कि उसके पेट में बच्चा नहीं है। शक है कि बच्चा मगरमच्छ की पकड़ के बाद नदीं में डूब गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad