खटीमा : मजदूरी का पैसा मांगने पर दो लोगों में विवाद, झोंकी फायर, गोली लगने से पैसे मांगने वाला युवक घायल

खबर शेयर करें -

खटीमाः उधमसिंह नगर जिले में खटीमा के भगचुरी बंडिया गांव में फायरिंग करने का मामला सामने आया है. यहां आपसी लेनदेन को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया. एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक के ऊपर फायर झोंक दिया. गोली सीधे युवक की जांघ में जाकर लगी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का खटीमा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरसअल, खटीमा के 17 मील पुलिस चौकी क्षेत्र के भगचुरी बंडिया गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने मुकेश नाम के युवक पर गोली चला दी. जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उसे खटीमा नागरिक अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

घायल मुकेश ने बताया कि उसने एक साल पहले विशाल के पास भूसा बनाने का काम किया था. जिसका वो काफी समय से पैसा मांग रहा था. लेकिन विशाल पैसे देने की बजाय उसकी बात को बार-बार टाल रहा था. बीती देर शाम जब वो विशाल के घर पैसा मांगने गया तो उसने देने से मना कर दिया. मुकेश ने आरोप लगाया कि बार-बार पैसा मांगने से नाराज विशाल ने उसके ऊपर गोली चला दी, जो उसकी जांघ में लगी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

खटीमा नागरिक अस्पताल के डॉक्टर केसी पंत ने बताया कि एक युवक को रात के समय इलाज के लिए लाया गया है. जिसके बाईं जांघ में गोली लगी थी. गोली आर पार हो गई थी. जिसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल, उसकी स्थिति सामान्य है. मामले में एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि भगचुरी बंडिया गांव में आपसी लेनदेन में एक व्यक्ति के पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है. घायल युवक का इलाज सरकारी अस्पताल खटीमा में चल रहा है. अभी पीड़ित के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad