खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत 6 घायल

खबर शेयर करें -

खटीमा: प्रशासन की लाख प्रयासों के बावजूद जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. आज नानकमत्ता थाना क्षेत्र में खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमें बस में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें और 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया. जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

वहीं, खटीमा के थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवारी ढोने वाले वाला टैंपो कूटरा गांव में पलट गया. जिसमें छ सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

खटीमा उप जिला चिकित्सालय में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया आज नानकमत्ता में प्राइवेट बस की दुर्घटना में 7 लोगों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लाया गया है. जिसमें एक व्यक्ति मृत था, छह गंभीर रूप से घायल आए हैं. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

दोनों सड़क दुर्घटना में घायलों को देखने के लिए एसडीएम खटीमा उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचे. उन्होंने बताया सभी घायलों के इलाज की प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad