खड़े डंपर में घुसा टेंपो, एक की मौत चार गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।यहां एक खड़े डंपर में टेम्पो घुसने से एक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

शुक्रवार को शिवराजपुर पट्टी के पास खड़े डंपर में टेम्पो घुसने से बिजनौर जिले के ग्राम प्रेमनगर पुक्खेवाला थाना रेहड़ निवासी रामपाल सिंह (45) पुत्र फूल सिंह विगत दिवस बागड़ राजस्थान गया था। आज सुबह ट्रेन से उतर कर अपनी ससुराल महुआखेड़ागंज पहुंचा। महुआखेड़ागंज से ससुरालियों के साथ टेम्पो से अपने घर जा रहा था। इस बीच शिवराजपुर पट्टी के पास टेम्पो आगे खड़े डम्पर में घुस गया। हादसे में रामपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेम्पो में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि