खनन माफियाओं के हौसले हुए बुलंद, बगैर रॉयल्टी के खनन सामग्री लेकर जा रहे डम्पर चालको ने बैरियर को मारी टक्कर और भविष्य में रोकने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए खनन माफिया

Dumper drivers carrying mining material without royalty hit the barrier and the mining mafia even threatened to kill them if they stopped in future.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रॉयल्टी चेकिंग के दौरान आरबीएम से भरे दो डंपर चालक बैरियर को टक्कर मारकर यूपी की सीमा में भाग गए। साथ ही पीछे से एक गाड़ी में आ रहे डंपर चालकों के साथियों ने बैरियर पर तैनात युवकों को डंपर रोकने पर जान से मारने की धमकी दी।  सारे शाम हुई घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया इधर पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज किया है।  

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में आंध्र प्रदेश के आनसाग्राम, नंदीगामा, कृष्णा निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह अपनी कम्पनी कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एल.एल.पी. से नाका मुकुंदपुर में काम करता है। सोमवार की सुबह करीब 4.25 जब वह रोयल्टी चेक कर रहे थे। तभी बिना नंबर के एक आरबीएम से भरे डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो डंपर चालक डंपर को अत्यधिक तीव्र गति से चलाते हुए बैरियर में टक्कर मार यूपी की ओर भाग गया, उसके कुछ देर बाद दूसरा डंपर भी इसी तरह टक्कर मारते हुए उत्तर प्रदेश की ओर भाग गया।
आरोप है कि डंपरों के पीछे चल रही एक बोलेरो गाड़ी में बैठे लक्ष्मण सिंह व नईम अहमद ने नाके पर गाड़ी रोककर कहा कि उनके डंपर ऐसे ही चलेंगे व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें 👉  टांडा रेंज में हाथी का आतंक: शाह पठानी खत्ते में दो लोगों को मौत के घाट उतारने की आशंका; वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन; गैर-संप्रदाय के युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप, पुलिस जांच शुरू