खनन माफियाओं ने छापा मारने गई टीम की ही करी पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमाः अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर छापा मारने गई वन कर्मियों की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया. आरोप है कि खनन माफियाओं ने वन दरोगा संतोष भंडारी और उत्तम राणा से हाथापाई भी की और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली. हालांकि, वन कर्मी एक खनन माफिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने में कामयाब भी रहे. वहीं, पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को थाना झनकईया के नगरा तराई गांव से सटे खटीमा वन रेंज के जंगल से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली. जिस पर बीती देर रात वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. वन कर्मियों को देखते वन तस्कर और माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली भागने लगे. इस दौरान टीम ने अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से पकड़ा.

ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने के लिए खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. साथ ही वन कर्मियों से वन दरोगा संतोष भंडारी और उत्तम राणा से हाथापाई कर दी. जिसमें उनकी वर्दी भी फट गई. बमुश्किल वन विभाग की टीम एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक वन माफिया को पकड़कर रेंज ऑफिस पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

पीड़ित वन कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने मान सिंह धामी व तीन अन्य पर आईपीसी की धारा 332, 353, 186, 504 506 के साथ 3/57 अवैध खनन व वन अधिनियम की धारा 26 में मुकदमा दर्ज किया. गिरफ्तार वन माफिया मान सिंह धामी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. साथ ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad