खबरदार: काठगोदाम कल्सिया पुल निमार्ण के चलते यहाँ रहेगा रूट डायर्वजन, पढ़िए

खबर शेयर करें -

जिला प्रशासन ने कल्सिया पुल काठगोदाम के क्षतिग्रस्त होने पर बेहतर एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनांक 26 मार्च शनिवार से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है जो निम्नवत रहेगा।

*1- बरेली रोड* से आने वाले समस्त वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा होते हुए गन्ना सेंटर से पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
*2- रामपुर रोड* से आने वाले समस्त वाहन पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
*3- समस्त बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे* से कमलुवागांजा होते हुए हनुमान मंदिर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए पंचायत घर से मोतीनगर से तीनपानी होते हुए गौला रोड पर खड़े किये जायेंगे।
*4- सितारगंज, चोरगलिया* से आने वाले समस्त बड़े वाहन खेड़ा रोड पर खड़े किये जायेंगे।
*5- मंडी से निकलने वाले भारी वाहन* *रात्रि 22ः00 बजे से सुबह 05ः00 बजे* तक की अवधि में आवागमन कर सकते है अन्यथा गौला रोड पर खड़े किये जायेंगे।
*6-* पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले बड़े वाहन समय *रात्रि 10:00 से सुबह 5:00 तक* ही चलेंगे।
*7-* *रामपुर रोड से तथा बरेली* रोड से आने वाले पर्यटक वाहन वाया कालाढूंगी से ही पर्वतीय क्षेत्र को प्रस्थान करेंगे।
*8-* *अन्य प्रतिदिन* चलने वाले वाहनों का आवागमन पूर्व की भांति ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान