खाद्य विभाग की टीम ने भारी मात्रा में पकड़ा नकली कुट्टू का आटा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नवरात्रि के शुभ अवसर पर अक्सर प्रयोग किया जाने वाला कुट्टू के आटे में मिलावट खोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है।
स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर में दो स्थानों पर काफी मात्रा में नकली कुट्टू का आटा बरामद किया। इस दौरान जहां एक स्थान को सील कर दिया गया तो वही दूसरे स्थान पर मिले कुट्टू के खुले आटे को उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में नष्ट करा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

बताते चलें कि काशीपुर में खाद्य विभाग की टीम को लगातार कूटू का नकली आटा बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर आज देर शाम खाद्य विभाग की टीम ने प्रशासन की टीम के साथ संयुक्त रुप से उप जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुष्पक विहार कॉलोनी में दो स्थानों पर छापेमारी की। प्रशासन तथा खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पुष्प विहार कॉलोनी में रहने वाली नसीमा पत्नी नन्हे के यहां छापा मारा जहां टीम को एक कमरे में 15 कट्टों में 7 क्विंटल कुट्टू का नकली आटा बरामद हुआ।टीम ने उक्त कमरे को सील कर दिया। वही एक अन्य दूसरे स्थान पर राजकुमार नामक युवक के द्वारा चक्की संचालित की जा रही थी। उक्त स्थान पर टीम को 5 कुंटल कूटू का नकली आटा बरामद हुआ।

क्षेत्र में कुट्टू का के आटे में मिलावट कर उसे बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। मौके पर कुट्टू का आटा अनहाइजेनिक स्थिति में पड़ा पाया गया जैसे कि उसके स्वामी की देखरेख में नष्ट करा दिया गया है।

अभय प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी काशीपुर

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा