गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी दो भाई समेत तीन युवक डूबे, एक युवक का शव बरामद

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के समीप मंगलवार की दोपहर गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी दो भाई समेत तीन युवक डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

दो लोग अभी लापता है। जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवकों को तलाश रही है।

आइटीबीपी कैंप के समीप गंगा में नहा रहे थे कुछ पर्यटक

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली से आए नौ पर्यटक गंगा में नहा रहे थे। इस बीच दो भाई समेत तीन युवक गंगा में डूब गए।

रेस्क्यू के दौरान एक युवक का शव हुआ बरामद

समीप मौजूद जल पुलिस की टीम को सूचित किया गया। व्यासी चौकी से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक युवकों में दो भाई शुभम और कार्तिक शामिल थे। दोनों गंगा में डूब गए। इनमें शुभम का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

पुलिस के मुताबिक शुभम (22 वर्ष) पुत्र मोहनलाल निवासी डी-2, 79/80 सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली का शव बरामद किया गया है। उसका भाई कार्तिक (20 वर्ष) पुत्र मोहनलाल निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85 और साथी दीपांशु (20 वर्ष) पुत्र अजय सिंह निवासी गली नंबर चार हरकुल विहार नजफगढ़ दिल्ली गंगा में लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad