गदरपुर : अवैध असलाहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपियों को 10 तंमचे और बंदूक बनाने वाले उपकरण के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: गदरपुर क्षेत्र के जंगल किनारे चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया है. टीम ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से 10 तमंचे, बंदूक का समान और दो बाइक बरामद हुए हैं. जबकि 3 आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं.

दरअसल मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गदरपुर क्षेत्र में अवैध असलह की फैक्ट्री कुख्यात दर्शन सिंह के गिरोह द्वारा बनाया जा रहा है. साथ ही इन असलहों की रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, हल्द्वानी, रामपुर सहित अन्य स्थानों पर तस्करी की खबर मिली. मामले में तीन टीमें गठित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

12 मार्च की रात्रि में टीम ने आर्यनगर वन विभाग चौकी के पास से सोमदेव के खेत के किनारे जंगल के पास छापेमारी की गई तो मौके से दर्शन सिंह, मेहर सिंह और महेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अवैध असलहों की फैक्ट्री चलाने एवं अवैध असलाहा बनाने के उपकरण सहित 10 अवैध तमंचे और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि मौके से धर्मेंद्र सिंह, काका और गुरनाम सिंह भागने में कामयाब हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना दर्शन सिंह है, जो अवैध असलाहों के निर्माण में पहले भी 5 बार जेल जा चुका है. दर्शन के साथ पकड़े गये दोनों आरोपी के अलावा धीर सिंह, फूला सिंह उर्फ गुरमीत सिंह निवासी कलकत्ती गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर भी अवैध असलाहों की फैक्ट्री में पाटर्नर हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

ये सभी आरोपी अवैध असलाह बनाने और बेचने का कार्य काफी समय से कर रहे हैं. आरोप है कि ये सब असलहा को रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढुंगी,बाजपुर आदि क्षेत्रों में 5 हजार रुपये प्रति तमंचे और 15 हजार रुपये प्रति बंदूक के हिसाब से बिक्री करते थे.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad