गरमपानी-अल्मोड़ा हाईवे पर एक ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

गौर हो कि नैनीताल के गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गया. ट्रक के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

टीम ने रेस्क्यू कर घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला और 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मृतक चालक का नाम तनवीर सैनी कनखल हरिद्वार बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad