गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए मुरादाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रख दिया है। गौरव भाटिया (30) पुत्र इंदर भाटिया और अतुल कुमार (29) पुत्र महेश कुमार निवासी फेज दो आशियाना कॉलोनी मुरादाबाद मंगलवार दोपहर आई-20 कार से गर्जिया पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक गर्जिया मंदिर के पीछे बने गहरे कुंड में नहा रहे थे। कई लोगों ने उन्हें गहरे कुंड में जाने से रोका था लेकिन वह नहीं माने। दोपहर करीब तीन बजे के दोनों गहरे कुंड में डूब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने गहरे कुंड से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। गर्जिया चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की कार से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। दोनों युवकों के शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

रामनगर अस्पताल पहुंचे अतुल कुमार के परिजनों ने कि बताया कि दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अतुल की फरवरी में शादी होनी थी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बुधवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad