गांधी जयंती के मौके पर सीएम धामी रुद्रपुर के गांधी मैदान में प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा फहराएंगे

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: आज 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय रुद्रपर दौरे पर रहेंगे. 2 अक्टूबर को सीएम धामी गांधी पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा फहराएंगे. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली हैं.

बता दें रुद्रपुर के गांधी मैदान में विधायक निधि से सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है. जिसका शुभारम्भ गांधी जयंती के दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे. गांधी मैदान में लगाया गया ये झंडा 191 फीट ऊंचा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

दो अक्टूबर आज सीएम धामी दोपहर 1 बजे सीएम रुद्रपुर के गांधी मैदान पहुंचेंगे. इस दौरान सीएम जनता को संबोधित करते हुए और भी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा.

वहीं, बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट सहित प्रदेश के पदाधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रह सकते है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना