गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पीड़िता की ओर से कैवियट दाखिल

Nainital Milk Union President Mukesh Bora reached High Court to stay the arrest, caveat filed on behalf of the victim.

खबर शेयर करें -

 

 

राजू अनेजा,नैनीताल। महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म तथा पॉक्सो मामले में फंसे नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किल बढ़ती जा रही है। बोरा गिरफ्तारी पर रोक लगाने व उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगाने को हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसकी भनक लगते ही पीड़िता की ओर से भी न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी गई है। बोरा की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुंग्ध संग में काम करने वाली महिला सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म व बेटी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इधर गत दिवस बोरा की एडीजे कोर्ट हल्द्वानी से जमानत अर्जी खारिज हो गई है। जिसपर बोरा ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता पक्ष ने न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से कुकर्म का मामला: आरोपी को भीड़ ने पकड़ा, मुंह काला कर घुमाया; आज होगा कोर्ट में पेश