गिरीताल झील में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नगर की गिरीताल झील में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीताल झील के किनारे राहगीरों की नजर जेल में तैर रहे एक अज्ञात पुरुष के शव पर पड़ी तो देखते ही देखते वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को किसी तरह से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक अधेड़ उम्र का प्रतीत हो रहा है । शव इतना पुराना लग रहा है कि शव पर कीड़े पड़ चुके थे। शव की स्थिति से फिलहाल उसकी पहचान हो पाना मुश्किल लग रहा है।शव बुरी तरह से गल चुका था। मृतक के शरीर से बदबू आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस को बार बार भीड़ को हटाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा