गिलास में कम दूध देने पर शख्स ने बेटे-भाई को गोली मारकर की आत्महत्या
कहते हैं गुस्सा दिमाग का दुश्मन होता है और यह जिस पर सवार हो जाता है वह इंसान कुछ भी कर गुजरता है।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भी सोमवार रात को इसी गुस्से में आकर एक शख्स ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और छोटी भाई को घायल कर दिया।इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि मृतक शख्स पूरनपुर के सोहन्न गांव निवासी गुरमुख सिंह (55) और उसका पुत्र जसकरन सिंह (16) हैं। इसी तरह उसका घायल भाई अवतार सिंह (48) है।उन्होंने बताया कि गुरुमुख रात 9 बजे अपने कमरे में बैठा था। उसी दौरान उसका बेटा दूध लेकर उसके पास पहुंचा। गिलास में दूध कम होने पर उसने नाराजगी जताई।बेटे ने जवाब दिया तो उसने गुस्से में आकर लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मारी दी।
पुलिस अधीक्षक दीक्षित ने बताया कि गुरमुख द्वारा बेटे को गोली मारने की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई अवतार सिंह उसके कमरे में पहुंच गया।भतीजे को खून से लथपथ देखकर उसने गुरुमुख से बंदूक छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसे उस पर भी गोली चला दी। वह गोली उसके हाथ को चीरते हुए निकल गई।इसके बाद जब उसका बड़ा भाई बलबीर सिंह उसके कमरे में पहुंचा तो गुरमुख ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक दीक्षित ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवतार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर गुरुमुख के खिलाफ उसके पुत्र की हत्या करने और अपने भाई अवतार की हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में अब इस मामले में और कोई आरोपी नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

