गुलदार ने किशोर पर किया हमला, गांव में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा

खबर शेयर करें -

सोमेश्वर: पर्वतीय अंचलों में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं सोमेश्वर के चनौदा न्याय पंचायत के गुरुड़ा गांव में एक 16 वर्षीय किशोर पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया. लेकिन गनीमत ये रही कि किशोर ने किसी तरह गुलदार के चुंगल से बचकर 50फीट गहरी खाई में कूदकर जान बचाई. वहीं, किशोर के साथी किसी तरह उसे गांव तक लाए, जहां से ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गौर हो कि आदर्श बोरा पुत्र राजेंद्र सिंह बोरा अपने चार अन्य साथियों के साथ गांव के समीप सुनपाड़ीं के जंगल में जानवरों को चराने ले गया था. वहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक बैल पर हमला कर दिया. चरवाहों के शोर मचाने पर गुलदार जानवरों को छोड़कर आदर्श बोरा पर झपट पड़ा. अन्य साथियों के शोर मचाने पर भी गुलदार मौके से नहीं भागा. आदर्श ने लगभग 50 फीट गहरी खाई में कूदकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

बाद उसके साथियों ने उसे गांव तक पहुंचाया. ग्रामीण घायल आदर्श को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गुलदार के हमले में घायल अंकित बोरा ने बताया कि वह अपने बैल को गुलदार के चंगुल से छुड़ाने के लिए जैसे ही जा रहा था गुलदार उसके ऊपर झपट पड़ा. वहीं, सरपंच लीला बोरा ने बताया है कि गांव में एक माह के भीतर गुलदार के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad