गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला, गांव में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर पर्वतीय जनपदों में गुलदार का आतंक व्याप्त है।
ताजा मामला पिथौरागढ़ से आया है जहां गंगोलीहाट पाली के सिमलकूड़ा लतराड़ी गांव में देर शाम एक 10 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया बच्चे का नाम अर्जुन राम है जो मंगलवार देर शाम अपनी बहन के साथ घर के पास दुकान से आ रहा था इस दौरान घात लगाए गुलदार ने बच्चे को उठाकर जंगल के काफी अंदर ले गया जहां उसको अपना निवाला बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दुखद घटना से मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

इधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने तथा साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad