गुलशन कुमार की कंपनी टी सीरीज के नए म्यूजिक एल्बम में दिखेंगे हल्दूचौड़ के गोपीनाथ दास

खबर शेयर करें -

  • हे मेरे गुरुदेव टाइटल से कल लांच होगी गोपीनाथ दास द्वारा रचित एवं गायकी से भरपूर एलबम

हल्दूचौड़ बाल्यकाल से ही गोवंश की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर चुके श्रील नित्यानंदपाद आश्रम गौरक्षा धाम हल्दूचौड़ के गोपीनाथ दास के गायकी से स्वरचित नई म्यूजिक एल्बम हे मेरे गुरुदेव कल t-series कंपनी द्वारा लांच की जा रही है बाकायदा इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है गोपीनाथ दास जिनका बचपन का नाम गिरीश जोशी था बाल्यकाल से उन्हें गोवंश की सेवा का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह गौ रक्षा धाम परमा हल्दूचौड़ के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास जी के संपर्क में आए उनकी प्रेरणा से उन्होंने जम्मू कश्मीर के उधमपुर स्थित गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की और नित्य गौ सेवा की सेवा के साथ-साथ उन्हें गुरुदेव नव योगेंद्र जी की प्रेरणा से गायकी का शौक हुआ और वह अपने गीतों को गुरुदेव की भक्ति में समर्पित करते रहे प्रतिभा के धनी गिरीश जोशी को स्वामी नव योगेंद्र जी द्वारा गोपीनाथ दास नाम दिया गया दीक्षा लेने के बाद वहां से श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गोरक्षा धाम हल्दूचौड़ आ गए यहां नित्य होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं और हर कोई उनकी मधुर आवाज का दीवाना है उन्होंने अपनी वॉइस को ट्रायल के लिए टी सीरीज के पास भेजा जिन्होंने उन्हें सेलेक्ट करते हुए स्वरचित भजनों की एल्बम के लिए आग्रह किया इस पर उन्होंने हे मेरे गुरुदेव नाम से नई म्यूजिक एल्बम को भेजा जो कल 21 अगस्त को लॉन्च कर दी जाएगी गोपीनाथ दास ने हिंदुस्तान की मशहूर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज में अपना नाम जुड़ने को अपने गुरुदेव का आशीर्वाद बताया है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां