गोरापड़ाव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, परिवार में छाया मातम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग गोरापड़ाव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत हुई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सर्राफा कारोबारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है.

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला: बताया जा रहा है की मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोरापड़ाव पास हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय सर्राफ कारोबारी कमलेश सोनी के रूप में की. हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन करके हादसे की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से गोरापड़ाव को आ रहे बाइक सवार कमलेश सोनी पुत्र जादव लाल साह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार के बाद कुचल दिया.हादसे में कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेटियों की शिक्षा को पंख देने के लिए 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास' का लोकार्पण; 50 छात्राओं को मिलेंगी निशुल्क सुविधाएं

घटना के बाद परिवार में छाया मातम: सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त शिनाख्त की.परिजनों की जानकारी हासिल होने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया. चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने बताया कि कमलेश ने कुछ समय पहले ही गोरापड़ाव में सर्राफा की दुकान खोली थी. मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 'वीआईपी' की गिरफ्तारी के लिए आज जंतर-मंतर पर हुंकार; संयुक्त संघर्ष मंच और कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान ने 36 की उम्र में पास की 10वीं; बेटे से ज्यादा अंक लाकर पेश की मिसाल